फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   121 out of 347 surplus teachers raised objections.

Farrukhabad News: 347 सरप्लस शिक्षकों में 121 ने जताई आपत्ति

Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
121 out of 347 surplus teachers raised objections.
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर 347 सरप्लस शिक्षकों की सूची बनाई गई है। 121 शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। शिक्षा विभाग ने सभी आपत्तियां सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेजी हैं।
विज्ञापन

एकल व बंद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 347 शिक्षक को सरप्लस चिह्नित किया गया है। 305 प्राथमिक विद्यालयों के 331 शिक्षक व 13 जूनियर हाईस्कूल से 16 शिक्षक हटाए जाएंगे। सरप्लस की सूची जारी होने के बाद 121 शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आपत्तियां दी हैं। शासन के निर्देश पर छात्र संख्या और निर्धारित मानकों के आधार पर प्रत्येक विद्यालय का आकलन किया गया। जिन विद्यालयों में निर्धारित मानक से अधिक शिक्षक पाए गए, वहां के शिक्षकों को सरप्लस सूची में शामिल किया गया है। इन शिक्षकों का बाद में बंद व एकल विद्यालयों में समायोजन किया जाना है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि 121 शिक्षकों ने आपत्तियां दी हैं। उनकी जांच की गई। अधिकांश आपत्तियां ऐसे विद्यालयों से मिली हैं, जहां प्रधानाध्यापक सरप्लस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा कुछ शिक्षकों ने अपनी सेवा संबंधी स्थिति, पदस्थापना और मानकों की पूर्ति से जुड़े बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई है। सभी आपत्तियां सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी गई हैं। शासन से आदेश आने के बाद सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी। शिक्षकों का समायोजन उन विद्यालयों में किया जाएगा, जहां शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed