फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   120 villages in two districts lost contact with headquarters due to floods

Farrukhabad News: बाढ़ से दो जिलों के 120 गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा

Fri, 20 Sep 2024 03:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
120 villages in two districts lost contact with headquarters due to floods
अमृतपुर। गंगा व रामगंगा की बाढ़ से दो जिलों के करीब 120 गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को पीएसी जवानों ने मोटर बोट लगाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

गुरुवार को गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 10 सेमी ऊपर 137.20 मीटर पहुंच गया। नरौरा बांध से एक लाख 15180 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। रास्ता कटने से गांव रामप्रसाद नगला, मिघन नगला, कालिका नगला, फुलाह, माखन नगला आदि का आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

दो माह से बाढ़ के पानी से घिरे गांव आशा की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, कंचनपुर, सबलपुर, अंबरपुर, चित्रकूट, तीसराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर आदि के ग्रामीणों की हालत खराब है। दारापुर, कंनकापुर, बदनपुर, दहेलिया आदि गांवों में भी बाढ़ का पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा का जलस्तर में 25 सेमी और बढ़ गया है। इससे रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर से 30 सेंटी ऊपर 137.40 मीटर पर पहुंच गया।
गांव अर्जुनपुर के पास पुलिया पर करीब ढाई फीट से अधिक पानी चल रहा हैं। चाचूपुर-कड़हर मार्ग पर पट्टी दारापुर, पट्टी भरखा, भरखा, अर्जुनपुर, महमदपुर, दिउसी के पास सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। इससे गांव आंतर, दिउसी, सरह, खुटिया, सिया, कोला, भरहपुर, बर्रा, भुड़रा, गोपालपुर, गौरनपुरवा, कुवरपुरा, नवादा, धीरजपुर, प्रतिपालपुर, बसायकपुर, तेरा, बांकापुरवा, नौअनपुरवा, कड़हर, सरेसर, शिवपुरी, नरौथा आदि सहित फर्रुखाबाद व हरदोई के करीब 120 गांवों का आवागमन ठप होने से मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है।

एडीएम की नाराजगी पर दो दिन बाद बाढ़ पीड़ितों को मिली नाव
रामगंगा में बाढ़ आने से गांव अमैयापुर पुलिया पर करीब तीन फीट से अधिक पानी चल रहा है। ग्रामीणों की मांग पर भी तहसील से नाव मुहैया नहीं कराई गई। जानकारी पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने जिम्मेदारों पर नाराजगी जताई। इस पर गुरुवार शाम चार बजे लेखपाल ने अमैयापुर के बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव डलवाई। एसपी के आदेश पर एक प्लाटून तैराक पीएसी जवानों से अमैयापुर पुलिया पर डेरा डाल दिया। पीएसी जवान मोटर बोट लगाकर बाढ़ पीड़ितों को पानी पार करा रहे हैं। जिला शाहजहांपुर के गांव सरैया निवासी शोभा क्षेत्र के गांव गुड़ेरा स्थित अपने भाई रामसेवक के घर आई थीं। तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए ले जा रहे थे। पीएसी जवानों ने बाढ़ के पानी से पार कराया।
इनसेट

बाढ़ पीड़ितों को रात में दी जा रही बिजली
दुर्घटना की आशंका को देखते हुए बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में दिन में बिजली आपूर्ति बंद कर कर दी जाती है। हालांकि रात में इन गांवों को बिजली दी जा रही है। जेई हरिओम ने बताया कि अमृतपुर, सलेमपुर, राजेपुर, तहसील के बिजली उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब 300 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। बाढ़ से घिरे गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से रात में बिजली दी जा रही है।

बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिली राहत सामग्री
क्षेत्र में करीब दो माह से बाढ़ से घिरे 36 गांवों में तहसील प्रशासन राहत सामग्री वितरित करा चुका है। गांव सुभानपुर, गड़ैया, रोशन नगला, बदनपुर, कंकापुर, भुड़रा, महमदपुर गड़िया, भुड़ियां भेड़ा, बरुआ, खानपुर, गाजीपुर सहित कई गांव के बाढ़ पीड़ितों को अभी तक एक बार भी राहत सामग्री नहीं मिली है। तहसीलदार करमवीर सिंह ने बताया बाढ़ से गांवों में राहत सामग्री बांटने के लिए मांगपत्र भेजा जा रहा है। राहत सामग्री के 350 पैकेट प्राप्त हुए हैं। (संवाद)
इनसेट

1.55 करोड़ से बने बंधे के पास हो रहा कटान
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव पैलानी दक्षिण को गंगा के कटान से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने 1.55 करोड़ रुपये की लागत से बंधा का निर्माण कराया था। अब बंधे के पास ही गंगा की तेज धार से कटान होने लगा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार व अवर अभियंता सुखवंत सिंह राठौर ने बताया कि बाढ़ के दौरान कोई भी बचाव कार्य नहीं कराया जा सकता है। (संवाद)



फोटो 07,
शाहजहांपुर-शमशाबाद मुख्य मार्ग बंद, नाविक वसूल रहे रुपये
शमसाबाद। शाहजहांपुर जाने वाला मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की सहूलियत के लिए जिला प्रशासन ने पांच नाव लगाई। बताया गया कि राहगीर से प्रति बाइक 50 से 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। नायब तहसीलदार अनवर हुसैन कायमगंज मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी नाव चालकों को हिदायत देकर फ्री में आवागमन करने के निर्देश दिए। कहा कोई भी नाविक पैसा नहीं लेगा। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने नाव चालकों को हिदायत देकर रुपये न वसूलने की चेतावनी दी। कहा कि शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed