फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.20 lakh rupees stolen by breaking piggy bank in salty shop

Farrukhabad News: नमकीन की दुकान में गुल्लक तोड़कर 1.20 लाख रुपये चोरी

Wed, 21 Feb 2024 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
1.20 lakh rupees stolen by breaking piggy bank in salty shop
फर्रुखाबाद। छत के रास्ते दुकान में पहुंचे चोरों ने एक नमकीन की दुकान से 1.20 लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह दुकान खोलने पर दुकान मालिक को जानकारी हुई। चोर दुकान में रखी 15 हजार की रेजगारी नहीं ले गए। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पड़ोसी दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद मिला।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सनी यादव की मन्नीगंज में नमकीन की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सनी ने जब दुकान खोली, तो काउंटर की गुल्लक टूटी पड़ी थी। रोजगारी काउंटर के ऊपर रखी थी। पीछे के किबाड़ भी टूटे थे। इस पर उन्हें चोरी होने का शक हो गया। सनी की दुकान के पीछे हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। लिहाजा छत खुली हुई है। पीछे कुछ हिस्सा खुला है। आशंका है कि चोर पिछवाड़े से छत पर पहुंचकर दुकान में उतर आए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सनी ने बताया कि दुकान में करीब 1.20 लाख रुपये रखे थे। उन्हें चोर ले गए। नमकीन आदि कुछ भी चोर नहीं ले गए। 15 हजार रुपये की रेजगारी भी रखी मिली। पुलिस ने पड़ोस की दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया, तो वह बंद मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मन्नीगंज गेट पर रहती है पिकेट
लिंजीगंज, मन्नीगंज और ग्राटगंज में किराना का बड़ा कारोबार है। बड़ी गोदामों में करोड़ों का माल भरा होता है। सुरक्षा की दृष्टि से पिकेट लगाई गई। अधिकतर समय पिकेट दुकान से 20 कदम दूरी पर बडे़ गेट के पास बैठती है, मगर चोरी के वक्त पिकेट गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed