फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   12 accused sent to jail in deadly attack on accountant

Farrukhabad News: लेखपाल पर जानलेवा हमले में 12 आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 04 Oct 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
12 accused sent to jail in deadly attack on accountant
नवाबगंज। लेखपाल पर जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। नाराज लेखपालों का गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उखरा में प्रशासन ने ग्राम समाज की बंजर भूमि पर कब्जा कर बनाए गए 23 मकान ढहा दिए गए थे। लेखपाल सौरभ पांडेय, रुद्र प्रताप गांव में निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दोनों के साथ मारपीट कर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने लेखलाप रुद्र प्रताप की तहरीर पर 30 नामजद ग्रामीणों व महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसओ बलराज भाटी ने फोर्स के साथ दबिश देकर पूर्व प्रधान राजीव उर्फ राजेश यादव, राहुल उर्फ आयुष, संजेश यादव, हाकिम सिंह, रजनेश उर्फ रतनेश, नन्हे उर्फ अनुज, रामरहीश, केशराम, ब्रहाकिशोर, आशीष, अंकुल, सुबोध उर्फ आशीष व चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बलराज भाटी ने बताया कि लेखपाल पर हमला करने के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। चार महिलाओं को थाने से जमानत पर छोड़ा गया है। घटना में शामिल अन्य फरार लोगो की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed