{"_id":"5c9bbebfbdec2213fd2999ad","slug":"111553710783-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: आचार संहिता में भी 2117 को मिलेगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: आचार संहिता में भी 2117 को मिलेगी छत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन ने प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास बनाए के लिए पहली किस्त जारी करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद जिले में लगभग 2422 लोगों को छत मिल जाएगी। आदेश आते ही जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय (डूडा) में तैनात परियोजना अधिकारी जीओ टैगिंग करवाने में जुट गए हैं।
वर्ष 2015 में शुरू हुई प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले की दो तहसीलों फर्रुखाबाद, कायमगंज और चार नगर पंचायतों कंपिल, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद और कमालगंज में बीएलसी कैटागिरी में करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन जमा किए थे। डूडा ने जांच के बाद लाभार्थियों का चयन कर जीओ टैगिंग करवाने के बाद उनके खातों में पैसे भेजना शुरू किए। बताते हैं कि 9 मार्च 2019 तक लगभग 850 लाभार्थियों के खाते में पहली, 631 के खाते में दूसरी और 260 लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त भेजी जा चुकी थी। 10 मार्च को आचार संहिता लगने के बाद लाभार्थियों के खातों में किस्त भेजना बंद कर दी गई। इधर पीएम आवास के चयनित लाभार्थियों के खाते में किस्त भेजे जाने के आदेश जारी कर लाभार्थियों को खुश करने का काम किया है।
जिला परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही शासनादेश आया है कि 10 मार्च से पहले पीएम आवास योजना (शहरी) के चयनित लाभार्थियों की जीओ टैगिंग करवा लें। ताकि उनके खाते में आवास की पहली किस्त के 50 हजार रुपये भेजे जा सकें। उन्होंने बताया कि आचार संहिता जारी होने से पहले लगभग 2422 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है।