फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कर्मचारियों ने सीएमएस का किया घेराव

कर्मचारियों ने सीएमएस का किया घेराव

Mon, 25 Mar 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सीएमएस का किया घेराव
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में होली वाले दिन ड्यूटी न करने पर सीएमएस ने कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। इससे गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को सीएमएस का घेराव किया। उन्होंने वेतन काटने का विरोध किया। इस पर सीएमएस ने कर्मचारियों को स्पटीकरण देने की बात कहकर शांत कर दिया।
विज्ञापन


होली वाले दिन कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी अस्पताल में लगाई थी। पर, कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इससे नाराज होकर सीएमएस ने छह कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने का आदेश दे दिया। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी गुस्सा गए। सोमवार सुबह सभी कर्मचारी ओपीडी हाल में एकत्र हुए। उन्होंने सीएमएस के खिलाफ आवाज बुलंद की। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


जानकारी होने पर सीएमएस ने सभी कर्मचारियों को अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत की। कर्मचारियों ने वेतन काटने का विरोध किया। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि होली पर ड्यूटी न करने वाले कर्मचारी स्पष्टीकरण दें। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर कर्मचारी शांत हो गए। कर्मचारियों ने एक ही काउंटर पर तीन माह तक काम करने का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक काउंटर पर एक माह तक ही कर्मचारी की ड्यूटी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
फर्रुखाबाद। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को लोहिया अस्पताल की ओपीडी खुली तो वहां सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई। सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश तिवारी के कक्ष के बाहर रही। वहां जल्द दिखाने को लेकर मरीज धक्कामुक्की करते रहे। ओपीडी में 1400 पर्चे बनाए गए। अधिकतर डॉक्टर अपने कक्षों में बैठे थे। इससे मरीजों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed