फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अब गंगा में नाले से शुद्ध पानी जाएगा

अब गंगा में नाले से शुद्ध पानी जाएगा

Wed, 09 Jan 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
अब गंगा में नाले से शुद्ध पानी जाएगा
फर्रुखाबाद। गंगा नदी में गिरने वाले भैरवघाट नाले के पानी को शुद्ध करने के लिए जल निगम ने नीबलपुर ग्राम सभा के मजरा टटिया में बायोरेमिडिएशन यंत्र लगा दिया है। अब पानी शुद्ध होकर भैरवघाट नाले से गंगा नदी में जा रहा है।
विज्ञापन


कुंभ मेला के दौरान गंगा नदी में गिर रहे भैरवघाट नाला को बंद कराए जाने के लिए मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान, तहसीलदार सदर प्रदीप सिंह और सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने जायजा लिया था। अफसरों ने भैरवघाट स्थित हनुमान गढ़ी के पीछे बने कुंडा में भैरवघाट नाला को डायवर्ट करने पर विचार-विमर्श किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद सिंचाई विभाग के अफसरों ने नीबलपुर ग्राम सभा के मजरा टटिया में पहुंचकर वहां पर बायोरेमिडिएशन यंत्र (जल शुद्धिकरण यंत्र) लगा दिया है। इस यंत्र के लगने से अब नाले का पानी फिल्टर होकर गंगा नदी में जाने लगा है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान ने बताया कि जिस तरह हाथीखाना और धीमरपुर नाले में बायोरेमिडिएशन यंत्र लगाया गया है। उसी तरह नीबलपुर के मजरा टटिया में बायोरेमिडिएशन यंत्र सिंचाई विभाग के अफसरों ने लगवा दिया है। अब टटिया से नाले का पानी शुद्ध होकर भैरवघाट नाले से गंगा नदी में जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed