फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 million stolen from the farmer's house

किसान के घर से 11 लाख की चोरी

Sun, 14 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
11 million stolen from the farmer's house

फर्रुखाबाद। किसान के सूने पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नगदी मिलाकर करीब 11 लाख का माल ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खानापूरी की लेकिन न तो फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया और न ही डॉग स्क्वायड को। इससे लोगों में आक्रोश था।

विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला शिवाजी कालोनी निवासी विजय बहादुर सिंह राठौर शनिवार की सुबह 11 बजे परिवार के साथ अपने गांव नया गांव एटा गए थे। विजय बहादुर के मकान में ताला लगा था। रात में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर बक्सों और अटैचियों को खोल कर जेवर और नगदी पार कर दी।
विज्ञापन


रविवार की सुबह जब पड़ोसी ने दरवाजे का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी मोबाइल से विजय बहादुर को दी। विजय बहादुर घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था, मकान से कुछ दूरी पर खाली बैग पड़े थे। मामले की सूचना कर्नलगंज चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहादुर ने बताया कि चोर उनके यहां से 10 लाख के जेवर और बक्से में रखे एक लाख रुपये चोरी कर ले गए। लाखों की चोरी होने के बाद भी पुलिस ने न तो फिंगरप्रिंट टीम बुलाई और न ही डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया। विजय बहादुर ने बताया कि वह खेती करते हैं। गांव में धार्मिक कार्यक्रम हो रहा था। उसमें शामिल होने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed