{"_id":"612a3a438ebc3ec7777a2542","slug":"11-health-workers-including-four-doctors-absent-farrukhabad-news-knp6487004142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डॉक्टरों सहित 11 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डॉक्टरों सहित 11 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर, कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में निर्माणाधीन ड्रगवेयर हाउस के बारे में जानकारी करते डीएम।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार डॉक्टरों सहित 11 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर
मोहम्मदाबाद। जिलाधिकारी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। यहां चार डॉक्टरों सहित 11 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। अस्पताल में प्रसूताओं की दूसरे दिन छुट्टी व उन्हें भोजन न दिए जाने पर एमओआईसी को हटाने के साथ गैरहाजिर सभी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अव्यवस्थाओं पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.गौरव यादव के अलावा डॉ.सौरभ कटियार, डॉ.प्रशांत, डॉ.असमा वसीम सहित 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। बताया गया कि डॉ.गौरव सीएमओ की मीटिंग में गए हैं लेकिन भ्रमण रजिस्टर में इंट्री नहीं मिली।
इस पर डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अभिलेख देखे तो पता चला कि एक माह से अस्पताल में एक्सरे नहीं हो रहे हैं। खून की जांच में भी रुचि नहीं ली जा रही है। तीन मरीजों के खून की जांच की गई थी।
विज्ञापन
प्रसूताओं को भोजन न मिलने पर पारा चढ़ा
जिलाधिकारी को स्वास्थ्य समिति की बैठक में बताया जाता है कि जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के बाद प्रसूता को वार्ड में रखकर सभी व्यवस्थाएं दी जाती है। जिलाधिकारी ने डिलीवरी रूम देखा तो मात्र एक महिला भर्ती मिली। गांव नगला मुरान की ममता ने बताया कि वार्ड आया आरती का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है। खाने पीने को कुछ नहीं मिलता।
दवाओं के लिए मेडिकल स्टोर भेज दिया जाता है। इस पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि प्रसव के बाद प्रसूताओं को महिला वार्ड में 48 घंटे रोका जाना चाहिए। स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को चार व शनिवार सुबह दो प्रसव हुए। मौके पर एक भी प्रसूता वार्ड में भर्ती नहीं पाई गई।
महिलाओं ने बताया कि प्रसूताओं को न तो रोका जाता और न ही भोजन मिलता है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.गौरव यादव से चार्ज लेते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। सीएचसी में अव्यवस्थाओं पर सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया।
शूटिंग रेंज में डीएम ने पौधा लगाया
मोहम्मदाबाद। जिलाधिकारी व ब्रिगेडियर राजपूत रेजिमेंट सेंटर आईएमएस परमार ने गांव सकवाई स्थित शूटिंग रेंज में पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। शूटिंग रेंज में 1000 पौधे लगाए गए। डीएम ने उपायुक्त मनरेगा को शूटिंग रेंज की मनरेगा से तार फेंसिंग कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया और काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।