फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 criminals selling stolen mobile phones arrested

Farrukhabad News: चोरी के मोबाइल बेचने वाले 11 बदमाश गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2024 03:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
11 criminals selling stolen mobile phones arrested
फर्रुखाबाद। चोरी के मोबाइल फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाले गिरोह के 11 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में छह महिलाएं भी शामिल हैं। यह लोग दिल्ली व मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी के 42 मोबाइल व चार बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद पुलिस ने संकिसा रोड से मध्य प्रदेश के इंदौर थाना सिमर गांव मडलावदा निवासी केदार, पत्नी किरन, खंडवा मोहल्ला नेपा नगर निवासी सुभद्रा, इंदौर के खुडेल गांव बडिया किमा निवासी ऊषा, दिल्ली पटेल नगर निवासी अनारो देवी, देवी सिंह, अजय सिंह, आनंद पर्वत बस्ती बलजीत निवासी करन, शिभा जाधव, करोल बाग प्रेम नगर निवासी सम्मी, गुंजा को पकड़ा है।
विज्ञापन

गिरोह के लोग दिल्ली व मध्य प्रदेश में मोबाइल चोरी कर यहां दुकान पर बेचने आए थे। इन लोगों ने मोबाइल के फर्जी प्रपत्र भी तैयार किए थे। पूछताछ के बाद इन लोगों से फर्जी प्रपत्र बरामद किए गए। इन लोगों की निशानदेही पर चोरी के 42 मोबाइल, चार बाइकें भी बरामद हुईं। दरोगा सूर्यप्रकाश ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी कर चोरी के मोबाइल बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि चोरी के मोबाइल फर्जी प्रपत्रों के सहारे बेचने वाले गिरोह के 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें छह महिलाएं भी शामिल है। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। इस दौरान सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed