{"_id":"6669fd2181d414fa2e01acf6","slug":"11-booked-for-assault-after-breaking-into-advocates-house-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103152-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अधिवक्ता के घर घुसकर मारपीट, 11 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अधिवक्ता के घर घुसकर मारपीट, 11 पर मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अधिवक्ता के घर पर विधिक राय लेते वक्त पहुंचे ससुरालियों ने हमला बोल दिया। इसमें एक ग्रामीण और अधिवक्ता के काफी चोटें आईं। घायल ग्रामीण ने थाने में आठ नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मऊदरवाजा थाने के गांव मानिकपुर निवासी विवेक कुमार ने हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव मिधौली निवासी भजन लाल, नन्हेलाल, लालू, राजीव, सौरभ, राजेश, छोटे, सोनू और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि वह छह जून की शाम करीब चार बजे गांव के ही अधिवक्ता देवेंद्र सिंह के घर विधिक राय लेने के लिए बैठे थे।
उसी समय नामजद ससुरालीजन आ गए। वे गाली गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर देवेंद्र सिंह को भी पीटकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बोलेरो कार से आए थे। उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। घायल विवेक और अधिवक्ता देवेंद्र ने डॉक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।