फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   108 ambulance service bad, recommendation for dismissal of DPM

Farrukhabad News: 108 एंबुलेंस सेवा खराब, डीपीएम की बर्खास्तगी की संस्तुति

Fri, 20 Sep 2024 03:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
108 ambulance service bad, recommendation for dismissal of DPM
फर्रुखाबाद। 108 एंबुलेंस की सेवाएं बेहद खराब होने से सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में जिले की रैंकिंग प्रदेश में 70वें स्थान पर पहुंच गई। सीएमओ ने चार माह से लगातार एंबुलेंस सेवा बेहद खराब होने पर जिला प्रोग्राम मैनेजर की सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने 102/108 एंबुलेंस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक(डीपीएम) विजय चौहान के खिलाफ स्टेट हेड ईएमआरआई लखनऊ को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि पिछले चार माह से जिले में 108 एंबुलेंस की प्रगति बेहद खराब है। उन्होंने डीपीएम को कई बार मौखिक व लिखित रूप से निर्देशित किया, इसके बावजूद कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन

डीपीएम द्वारा काम में रुचि न लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। सीएम डैशबोर्ड के प्रमुख बिंदुओं में एंबुलेंस सेवा शामिल है। जिलाधिकारी की समीक्षा में भी एंबुलेंस सेवा की प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बावजूद रैंकिंग प्रभावित हो रही है। इस सबको देखते हुए डीपीएम विजय चौहान की सेवाएं समाप्त करने की संस्तुति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा में निर्देश के बावजूद सुधार न होने पर उन्होंने जिला कार्यक्रम प्रबंधक की सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी है। विदित है कि चार माह से एंबुलेंस सेवा खराब होने के बावजूद गत माह स्वतंत्रता दिवस पर अच्छे कार्य के लिए सीएमओ ने डीपीएम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed