{"_id":"60c0f0458ebc3e65a76a883d","slug":"105-year-old-ramshree-got-vaccine-farrukhabad-news-knp6331870123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसामपुर में 242 ने टीका लगवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसामपुर में 242 ने टीका लगवाया
विज्ञापन
105 वर्ष की रामश्री ने लगवाया टीका
कमालगंज। कोरोना को हराने के लिए हिसामपुर गांव में ग्रामीणों का उत्साह बुधवार को सिर चढ़कर बोला। यहां 242 लोगों ने टीका लगवाया। बाद में वैक्सीन कम पड़ गई। इससे कई लोग लौट गए। सीएचसी सहित चार केंद्रों पर कुल 556 लोगों ने टीका लगवाया।
प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर में टीकाकरण के लिए प्रधान उदयभान सिंह, साचिव जीशान व निगरानी समिति के अन्य सदस्यों की सक्रियता से सुबह से ही भीड़ थी। बीडीओ राजेश बघेल अपने साथ 10 वायल लेकर पहुंचे।
उन्होंने अपने सामने गांव की 105 वर्ष की रामश्री के 200वीं वैक्सीन लगवाई। इस मौके पर बीडीओ, प्रधान व अन्य लोगों ने तालियों से स्वागत किया। लोगों के बराबर आने से रानूखेड़ा में चल रहे टीकाकरण की टीम से वैक्सीन मंगवाई गई तो वहां से दो वायल मिले।
विज्ञापन
प्रधान उदयभान ने बताया कि कई लोग लौट गए हैं। वैक्सीन होती तो संख्या 300 के पार हो जाती। किसी अन्य दिन गांव में फिर शिविर लगाया जाए। वहीं डूंगरपुर में प्रधान रेखा सिंह के पति पूर्व प्रधान राजीव कुमार मौजूद रहे। रानूखेड़ा में 55, सीएचसी में 62 लोगों ने टीका लगवाया। 18 वर्ष से अधिक में सीएचसी पर 88 व विशेष महिला बूथ में 9 युवतियों ने टीका लगवाया।