फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   करोड़पति प्रत्याशी हो गए कंजूस, सबसे अमीर ने खर्च की सबसे कम रकम

करोड़पति प्रत्याशी हो गए कंजूस, सबसे अमीर ने खर्च की सबसे कम रकम

Sun, 28 Apr 2019 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
करोड़पति प्रत्याशी हो गए कंजूस, सबसे अमीर ने खर्च की सबसे कम रकम
करोड़पति प्रत्याशी इस लोकसभा चुनाव में काफी कंजूस हो गए। पंजीकृत दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी ने सबसे कम रुपये खर्च किए हैं। पिछले चुनाव की तरह इस बार खर्च करने में सबसे आगे भाजपा प्रत्याशी ही रहे हैं।
विज्ञापन



फर्रुखाबाद सीट से इस बार नौ प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। इसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन, शिवसेना और प्रसपा के अलावा भारती जन चेतना और मजदूर किसान दलित गरीब महिला पार्टी और दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन



इनमें सबसे अमीर प्रत्याशियों की बात की जाए तो सबसे आगे सलमान खुर्शीद हैं। नामांकन के समय शपथ पत्र में उन्होंने अपने परिवार की कुल संपत्ति 26.37 करोड़ दर्शाई है। यह सभी प्रत्याशियों से काफी ज्यादा है। लेकिन खर्च के मामले में पंजीकृत दलों में शिवसेना प्रत्याशी को छोड़ दें तो सलमान सबसे फिसड्डी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सलमान के व्यय के ब्योरे के अनुसार इस लोकसभा चुनाव में 12 लाख 22 हजार 585 रुपये ही अभी तक खर्च किए हैं। यह भाजपा व सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी की तुलना में आधे भी नहीं हैं। दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी सपा-बसपा गठबंधन के मनोज अग्रवाल हैं।


उनके शपथपत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति भी 22 करोड़ से ज्यादा हैं। चुनाव में खर्च करने के मामले में भी वह दूसरे नंबर पर हैं। उनके व्यय के ब्योरे के अनुसार उन्होंने 35 लाख 70 हजार 619 रुपये खर्च किए हैं। भले ही सभी बड़े दलों के प्रत्याशियों में सबसे कम संपत्ति भाजपा के मुकेश राजपूत की हो, लेकिन वह खर्च करने में सबसे आगे हैं।


मुकेश राजपूत ने इस चुनाव में दाखिल शपथपत्र में अपनी संपत्ति 7.84 करोड़ दर्शाई है। यह अन्य दोनों प्रत्याशियों के मुकाबले काफी कम है, लेकिन जब चुनाव खर्च की बात आई तो उन्होंने अपना पिछले चुनाव का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इस बार उन्होंने 46 लाख 48 हजार 446 लाख रुपये खर्च किए हैं। एक अन्य करोड़पति प्रत्याशी उदयपाल सिंह भी खर्च करने के मामले में चौथे स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने भी 12 लाख 4 हजार 506 रुपये चुनाव में खर्च कर डाले हैं।



2014 के लोकसभा चुनाव में भी खर्च करने के मामले में सबसे आगे भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ही रहे थे। उन्होंने 40 लाख 27 हजार 631 रुपये खर्च किए थे। दूसरे नंबर पर रहे सपा के रामेश्वर सिंह ने 32 लाख, बसपा के जयवीर सिंह ने 29 लाख और कांग्रेस के सलमान खुर्शीद ने 30 लाख के आसपास रकम चुनाव में उड़ाई थी।


सबसे अमीर प्रत्याशी ने खर्च की सबसे कम रकम

भाजपा प्रत्याशी खर्च में सबसे आगे तो कांग्रेस सबसे पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed