फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 teams of the state will participate in the women's power hockey competition

नारी शक्ति हाकी प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 टीमें भाग लेंगी

Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 teams of the state will participate in the women's power hockey competition
फर्रुखाबाद। महिला हॉकी को बढ़ावा देने के लिए फर्रुखाबाद हॉकी एसोसिएशन ने बड़ी पहल की है। एसोसिएशन द्वारा चार दिवसीय राज्य स्तरीय नारी शक्ति आमंत्रण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश की 10 टीमें भाग लेंगी। पूर्व हाकी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद हॉकी एसोसिएशन के सचिव अवनींद्र कुमार के आवास पर रविवार को आयोजित बैठक में राज्य स्तरीय नारी शक्ति आमंत्रण प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल, गोरखपुर मंडल, मऊ मंडल, बांदा, प्रयागराज, इटावा, मेरठ व मिर्जापुर मंडल की टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन फतेहगढ़ स्थित स्व.ब्रह्मदत्त स्टेडियम में नौ नवंबर से 12 नवंबर तक किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश हॉकी लखनऊ की ओर से दो महिला व पांच पुरुष अंपायर नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बाबू सिंह दद्दू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के चेयरमैन अंचल सिंह को प्रतियोगिता समिति का चेयरमैन बनाया गया है। चेयरमैन व फर्रुखाबाद हॉकी अध्यक्ष सौरभ राठौर की मौजूदगी में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सचिव अवनींद्र कुमार व कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टंडन ने कहा कि विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रत्येक मैच में प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार रहेगा। प्रतियोगिता समाप्ति पर प्लेयर आफ सीरीज का पुरस्कार भी होगा। बैठक में जिले के 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। फर्रुखाबाद हॉकी के संरक्षक व राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे कलाम आजाद सिद्दीकी, विजय शंकर दुबे, हॉकी कोच अनवर अहमद, अरविंद जादौन, अजय साहनी, प्रदीप त्रिपाठी, सीबू यादव, नदीम अहमद सिद्दीकी, सोनू यादव व निशीत सक्सेना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed