फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 kilometer long jam on Etawah-Bareilly highway, cleared after 11 hours

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर 10 किलोमीटर लंबा जाम, 11 घंटे बाद खुला

Mon, 17 Jun 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
10 kilometer long jam on Etawah-Bareilly highway, cleared after 11 hours
फर्रुखाबाद। गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए आए श्रद्धालुओं के जमघट से इटावा-बरेली हाईवे जाम हो गया। सुबह चार बजे से दोपहर तीन बजे तक लोग जाम में फंसकर कराह उठे। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। दोपहर बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

रविवार को भोर से पांचाल घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इटावा-बरेली हाईवे पर सुबह चार बजे वाहन रेंगते दिखे। धीरे-धीरे लोगों के बढ़ने से यातायात ठप हो गया। सुबह आज बजे आलम यह था कि गंगातटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। भीड़ को देखते हुए पांचाल घाट-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप व इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट चौराहा से पहले पड़ने वाले पेट्रोल पंप पर टेंपो व ई-रिक्शा आदि वाहनों को रोका जा रहा था। इसके बावजूद पांचाल घाट पुल पर रोडवेज बसों, ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य बड़े वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

आलम यह था कि स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा से लेकर डबरी मोड़, पांचाल घाट-फर्रुखाबाद मार्ग पर पेट्रोल पंप से लेकर स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा और इटावा-बरेली हाईवे पर चौराहा से लेकर एआरटीओ कार्यालय तक जाम लग गया। दोपहिया वाहन छोड़ो, पैदल निकलना तक मुश्किल हो रहा था। आसमान से बरस रही आग के बीच जाम में घंटों फंसे राहगीर पसीने से तर-बतर नजर आ रहे थे। जाम लगने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। धूप के कारण पुलिस के भी थोड़ी देर में पसीने छूट गए। जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक भी जाम से बेहाल हो गए। दोपहर को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार दलबल के साथ पहुंचे। वह भी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। पुलिस अधीक्षक के साथ मौजूद फोर्स ने इधर-उधर डंडे फटकार जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुए। बरेली से आ रहे वाहन जाम में फंसने के बाद वापस लौट गए।कई वाहन तो हरदोई से कन्नौज होकर फर्रुखाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन





ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों की उमड़ी भीड़
गंगा दशहरा पर मैनपुरी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, कासगंज आदि स्थानों से आने वाले लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ती रही। पूरे दिन सीट को लेकर धक्कामुक्की होती रही। ऐसा ही कुछ हाल रोडवेज बस अड्डे का रहा। पहले तो जाम के कारण बसें रुकी रहीं। बाद में जाम खुलने की सूचना पर बसें गंतव्य को रवाना हुई। पहले सीट पाने को लेकर लोगों में हाथापाई की नौबत तक आ गई।

जगह-जगह पुलिस, फिर भी लग गया जाम
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पैंटून पुल से लेकर गंगा पुल पर जाम न लगने देने के निर्देश दिए थे। सुबह से अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस कर्मी तैनात हुए। धूप बढ़ने के साथ ही सभी छांव की तलाश में इधर-उधर हो गए। इससे जाम ने विकराल रूप धर लिया।


पैंटून पुल पर भी नहीं दिखी खाकी
पैंटून पुल पर वाहन न ले जाने के निर्देश दिए गए थे। पुल पर पुलिस की तैनाती की बात भी बैठक में तय हुई थी। इसके बावजूद पैंंटून पुल पर कोई भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। श्रद्धालु अपने साथ लाए वाहनों को निकालने के जद्दोजहद करते दिखे। घाट से लेकर पुल तक पैर रखने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed