फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 hours of power cut across Ganges due to breaking of wire

Farrukhabad News: तार टूटने से 10 घंटे गुल रही गंगा पार की बिजली

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
10 hours of power cut across Ganges due to breaking of wire
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। 33केवी लाइन का तार टूटने से गंगापार क्षेत्र की 10 घंटे बिजली गुल रही। वहीं सोमवार सुबह शटडाउन में लकूला बिजली उपकेंद्र साढ़े तीन घंटा बंद रहने शहरी उपभोक्ताओं को भी परेशानी हुई। दोपहर में बिजली आपूर्ति चालू की जा सकी।
विज्ञापन

132 केवी भोलेपुर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से निकली 33केवी की एक ही लाइन से अमृतपुर क्षेत्र के चारो उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे शहर के लकूला के पास 33केवी लाइन का तार टूट गया। इससे गंगापार के चारो उपकेंद्र ठप होने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सुबह बिजली न मिलने से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। जानकारी पर कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। सुबह 8 बजे शटडाउन लेकर लकूला बिजली उपकेंद्र भी बंद करा दिया। इससे शहरी उपभोक्ता भी दोपहर 12 बजे तक बिजली न मिलने से गर्मी में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन

गंगापार क्षेत्र के ग्रामीणों ने गर्मी से बचाव के लिए घरों से निकलकर पेड़ की छांव का सहारा लिया। आए दिन 33केवी लाइन में फाल्ट से गंगापार क्षेत्र की बिजली गुल हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं में रोष है। अवर अभियंता होरी लाल वर्मा ने बताया कि 33केवी लाइन का तार जोड़कर दोपहर करीब 12 बजे सभी उपकेंद्र चालू कर दिए गए। करनपुर दत्त फीडर की एचटी लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से चालू नहीं हो सका। पेड़ कटवाने के बाद फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर लकूला बिजली उपकेंद्र से जुड़े अंगूरीबाग फीडर की जर्जर केबल में अक्सर फाल्ट होने से बिजली गुल हो जाती है। शनिवार को मोहल्ला मनिहारी की बंच केबल फुंकने से रविवार को दिन भर मरम्मत कार्य चलता रहा। रात में मोहल्ला गंगा दरवाजा में बंच केबल फुंक गई। इससे शटडाउन में कई बार फीडर बंद होने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रभारी जेई/टीजी-2 रमेश कुमार ने बताया कि जर्जर बंच केबल बार-बार फुंकने से दिक्कत आ रही है। रिवैंप्ड योजना में केबल बदलवाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed