{"_id":"68e9596c76947785cd0e3e16","slug":"10-dead-cattle-were-found-lying-some-distance-away-from-the-cowshed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131173-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गोशाला से कुछ दूर पड़े मिले 10 मृत गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गोशाला से कुछ दूर पड़े मिले 10 मृत गोवंश
Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कटरी धर्मपुर स्थित गोशाला से कुछ दूर खुले में 10 से अधिक गोवंशों के शव लाकर डाल दिए गए। शवों से उठ रही बदबू से लोग परेशान हैं। वहीं गोवंशों के वीभत्स शव देख लोगों को काफी आक्रोश भी है।
सरकार गोवंश के संरक्षण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। इसके लिए गोशालाओं का निर्माण कराकर उसमें निराश्रित गोवंश संरक्षित किए। हर माह गोवंशों के चारा पर करोड़ों रुपये का भुगतान होता है। शासन से आदेश हैं कि मरे गोवंश को गड्ढा खोदकर मिट्टी से दबा दिया जाए ताकि उनकी दुर्दशा न हो।
वहीं जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते इसके ठीक विपरीत काम किया जा रहा है। कटरी धर्मपुर में गोशाला की सैकड़ों बीघा भूमि है। गोशाला की भूमि पर ही एक स्थान पर गड्ढे में व उसके ऊपर करीब 10 से अधिक गोवंशों के शव पड़े हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीभत्स शव देखकर लोगों में आक्रोश है। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भइयन मिश्रा ने बताया कि मौके पर उन्होंने खुले में शव पड़े देखे। सरकारी गोशाला व शहर से गोवंशों के शव लाकर डाले जाने की आशंका है।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज शर्मा ने बताया गोवंश के शव पड़े होने की जानकारी मिली है। नगर पालिका ईओ को इस संबंध में अवगत करा दिया है। जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर शव मिट्टी में दबाए जाएंगे। शव कहां से लाकर डाले गए, इसकी भी जानकारी की जाएगी।