{"_id":"61a3ca11b28ee4645d3f32ce","slug":"1-87-lakh-farmers-will-get-samman-nidhi-farrukhabad-news-knp6666084101","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.87 लाख किसानों को अगले माह मिलेगी सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.87 लाख किसानों को अगले माह मिलेगी सम्मान निधि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के एक लाख 87 हजार किसानों को अगले माह सम्मान निधि की किस्त मिलेगी। जबकि 20 हजार और किसानों का डाटा फीड कर भेज दिया गया है। उन्हें भी अब सम्मान निधि मिलने की उम्मीद है।
जनपद में कृषि विभाग के पोर्टल पर दो लाख 88 हजार 311 किसान पंजीकृत हैं। इनमें अब तक हुए सत्यापन में दो लाख 7 हजार किसान सम्मान निधि के लिए पात्र मिले हैं। जबकि करीब 60 हजार किसान अपात्र हैं। अभी करीब 21 हजार किसानों के सत्यापन का काम चल रहा है। दिसंबर में सम्मान निधि की किस्त किसानों के खाते में पहुंचेगी। इससे जिले के एक लाख 87 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा।
कृषि उपनिदेशक राजकुमार ने बताया कि 20 हजार किसानों का डाटा फीड कर बाद में भेजा गया है। इससे उन्हें सम्मान निधि की किस्त बाद में मिलेगी। जबकि एक लाख 87 हजार किसानों के खाते में दिसंबर के पहले सप्ताह में ही सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की किस्त पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि योजना शुरू होने से अब तक यह 10वीं किस्त जारी की जा रही है।