फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.53 crore proposal to build tank in Osmanganj

उस्मानगंज में पानी की टंकी बनाने का 1.53 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Sat, 23 May 2020 08:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
1.53 crore proposal to build tank in Osmanganj
गांव उस्मानगंज में लगे हैंडपंपों से खराब पानी निकल रहा है। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट पैदा हो गया है। इस समस्या के समाधान को पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसका 1.53 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
ग्राम पंचायत उस्मानगंज में लगे हैंडपंपों में कुछ खराब हो गए तो कुछ में खराब पानी निकल रहा है। ऐसे में गांव के लोग पड़ोस के गांव में लगे हैंडपंप या खेतों में लगे निजी नलकूपों से पीने का पानी भरकर लाते हैं।
विज्ञापन

पेयजल संकट पैदा होने पर भाजपा नेता अशोक कटियार ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम के आदेश पर जांच के बाद डीडीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि ग्राम पंचायत में लगे हैंडपंप का पानी दूषित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह पीने योग्य नहीं है। उत्तर प्रदेश जल निगम निर्माण खंड ने बताया कि ग्राम पंचायत में पाइप पेयजल योजना एवं पानी की टंकी के निर्माण को 1.53 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। अनुमति व धन मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed