फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.47 crore to be recovered from four teachers including teacher leader in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में शिक्षक नेता समेत चार शिक्षकों से 1.47 करोड़ की होगी वसूली

Mon, 19 Oct 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
1.47 crore to be recovered from four teachers including teacher leader in Farrukhabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भवन प्रभारी बनकर खाते से धन निकालने के बाद विद्यालय भवन व अतिरिक्त कक्षों का निर्माण पूरा न कराना शिक्षक नेता समेत चार शिक्षकों को महंगा पड़ गया है। बीएसए ने चारों से 1 करोड़ 47 लाख रुपये की रिकवरी का आदेश जारी कर दिया है। चारों शिक्षकों को ये धनराशि एक सप्ताह में सर्व शिक्षा अभियान फर्रुखाबाद के खाते में जमा करने का आदेश दिया है। जो शिक्षक धनराशि जमा नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के भवन और अतिरिक्त कक्षों का निर्माण शिक्षकों से कराया गया था। भवन प्रभारी बनाए गए शिक्षकों ने खातों से धनराशि निकालने के बाद विद्यालय भवन व अतिरिक्त कक्षों का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। इनकी जांच को पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई। कमेटी ने निरीक्षण के बाद बीएसए को रिपोर्ट दी। इसमें शिक्षक नेता प्राथमिक विद्यालय बीघामऊ के प्रधानाध्यापक विजय बहादुर पर 40 लाख 98 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। इनको 11 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिनको अधूरा बनवाया गया है। प्राथमिक विद्यालय कलार शमसाबाद के प्रधानाध्यापक अवनीश त्रिपाठी पर कमेटी ने करीब 88,28,774 रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। इनको दस अतिरिक्त कक्ष और चार विद्यालय भवन केा निर्माण को भवन प्रभारी बनाया गया था। इन्होंने भी विद्यालय भवन और अतिरिक्त कक्षों का निर्माण पूरा नहीं कराया। विद्यालय खाते से पूरा धन निकाल लिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गुचिलियाई बढ़पुर के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार पर 7 लाख 44 हजार रुपये का गबन का आरोप है। इनको दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए भवन प्रभारी बनाया गया था। खाते से पूरा धन निकालने के बाद निर्माण अधूरा छोड़ दिया है। प्राथमिक विद्यालय उनासी के प्रधानाध्यापक अशेष कुमार पर 11.16 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया गया है। इनको तीन अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराना था। विद्यालय खाते से धन निकालने के बाद अतिरिक्त कक्षों का निर्माण पूरा नहीं कराया। बीएसए ने चारों शिक्षकों को वसूली नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि रकम एक सप्ताह में सर्व शिक्षा अभियान फर्रुखाबाद के खाते में जमा नहीं करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed