{"_id":"69b93e0b8d0dc1cbb003fa8d","slug":"family-stranded-in-iran-amid-war-father-s-worries-grow-in-lucknow-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जंग के बीच ईरान में फंसे पत्नी और तीन बच्चे, लखनऊ में बढ़ी पिता की चिंता, सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जंग के बीच ईरान में फंसे पत्नी और तीन बच्चे, लखनऊ में बढ़ी पिता की चिंता, सरकार से लगाई गुहार
Tue, 17 Mar 2026 05:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:12 PM IST
सार
लखनऊ का एक परिवार जंग के बीच ईरान में फंस गया है। ऐसे में लखनऊ आए पिता की चिंता बढ़ने लगी है और उन्होंने सरकार से परिवार को सुरक्षित भारत लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
ईरान में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चौक निवासी सैयद गुलाम एजाज जाफरी की पत्नी और तीन बच्चे ईरान में फंसे हुए हैं। जाफरी ने भारत सरकार से मांग की है कि उनके परिवार और वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
जाफरी ने बताया कि उनके बच्चे ईरान में पढ़ाई करते हैं, जबकि वह स्वयं वहीं पढ़ाते हैं। 12 दिसंबर को वह दिल के इलाज के लिए लखनऊ आए थे और लौट न सके। इसी बीच युद्ध की स्थिति बन गई और वहां के स्कूल बंद कर दिए गए, जिससे उनका परिवार ईरान में ही रह गया। फोन पर बातचीत हो जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 13 जिलों में 24 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी, 6,800 करोड़ से अधिक का निवेश; जानें डिटेल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - "हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उसका जूता बनाकर पीटना भी", वायरल हो रहा सांसद चंद्रशेखर का बयान
परिवार के लोगों के मुताबिक, वहां के हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन लोगों का हौसला काफी मजबूत है। पूरी रात लोग सड़कों पर रहते हैं और अमेरिका व इस्राइल के खिलाफ नारे लगाते हुए देश की हिफाजत के लिए दुआ करते हैं।
परिजनों ने बताया कि जहां मिसाइल गिरने की सूचना मिलती है, उसी तरफ लोग नारे लगाते दौड़ पड़ते हैं और अपने हौसले व जिंदादिली का प्रदर्शन करते हैं। उनके हौसलों को देख परिवार के लोगों में भी खतरों के बीच रहने की हिम्मत जग गई है।