फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   fake passport racket busted, 17 arrested in kanpur

पासपोर्ट फर्जीवा़ड़ा: 'मां' भी कर रही थी दलाली!

Fri, 05 Jul 2013 09:59 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 05 Jul 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
fake passport racket busted, 17 arrested in kanpur

लखनऊ से सटे कानपुर में फर्जी कागजातों से पासपोर्ट बनवाने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


रैकेट से जुड़े लोग फर्जी जन्म, निवास और शैक्षिक प्रमाण पत्र बनाने से लेकर आवेदक के पुलिस वेरीफिकेशन तक का काम खुद अपने स्तर से कराते थे।

17 लोगों को दबोजा
एक पुलिस मित्र के माध्यम से स्टिंग ऑपरेशन करके पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को रैकेट से जुड़े पासपोर्ट ग्रांटिंग आफिसर जयंत सरकार और एक वकील के मुंशी समेत 17 लोगों को दबोच लिया।

दलाल की मां भी शामिल
इनमें पासपोर्ट विभाग से जुड़े छह लोग और एक दलाल की मां भी शामिल है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से छह पासपोर्ट, 50 हजार रुपये, लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी वोटर आईडी समेत तमाम दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


हत्थे चढ़ेंगे कुछ और लोग
पुलिस रैकेट से जुड़े सरकारी और गैर सरकारी विभागों के अफसरों और कर्मचारियों के बारे में छानबीन कर रही है। माना जा रहा है कि अभी और कुछ लोगों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रचा गया चक्रव्यूह
पहला कदम- एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि पुलिस मित्र सुनील कुमार ने उन्हें सूचना दी कि जीटी रोड में दक्षिणमुखी मंदिर के पास स्थित पासपोर्ट दफ्तर में फर्जी दस्तावेजों के जरिये पासपोर्ट बनवाने वाला एक रैकेट सक्रिय है।

दूसरा कदम- सुनील के माध्यम से स्टिंग ऑपरेशन कराया गया। सुनील ने पोसपोर्ट ऑफिस के दलाल मोहित गंभीर को अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो सौंपा और गलत नाम और पता बताया।


तीसरा कदम- मोहित ने 51 हजार रुपये में पासपोर्ट बनवाने की बात कही। सुनील ने 23 हजार रुपये एडवांस दिए और बाकी रकम थोड़ी-थोड़ी करके पहुंचा दी। 10 हजार रुपये मोहित की मां मीरा गंभीर को उनके घर पर जाकर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed