{"_id":"6043cba6-daa3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fake-facebook-account-of-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन कर रहा है फेसबुक पर आजम के खिलाफ साजिश?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन कर रहा है फेसबुक पर आजम के खिलाफ साजिश?
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से एक और फर्जी अकाउंट खोले जाने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। यह उनके नाम पर पांचवां फर्जी अकाउंट है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल पहले ही चार फर्जी अकाउंट बंद करा चुकी है। नगर विकास मंत्री ने फेसबुक पर अपने नाम से खोले गए एक और फर्जी अकाउंट की शिकायत की है।
इस अकाउंट में कई जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही कई लोगों को मित्रता के संदेश भेजे हैं। साइबर क्राइम सेल ने इस अकाउंट को बंद कराने के लिए फेसबुक को ई-मेल किया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम सेल ने पहले खोले गए चार फर्जी अकाउंट तो बंद करा दिए लेकिन आजम के खिलाफ फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने की साजिश कौन कर रहा है, इसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
सीओ हजरतगंज दिनेश यादव ने बताया कि मंत्री के नाम से खोले गए फर्जी अकाउंट को बंद कराने के लिए फेसबुक से संपर्क किया गया है।
बहरहाल साइबर क्राइम सेल पता लगा रही है कि किस आईपी नंबर के कनेक्शन से फर्जी अकाउंट खोले गए थे। इसके आधार पर आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।