फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Without electricity the village seems deserted, how to charge the phone

Ayodhya News: बिन बिजली गांव लगता वीरान, कैसे चार्ज करें फोन

Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Without electricity the village seems deserted, how to charge the phone
अयोध्या। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के चलते गांवों में 50 साल पहले की स्याह तस्वीर उभर रही है। बिजली से रोशन रहने वाले गांवों में पिछले दो दिनों से ढिबरी की रोशनी टिमटिमा लगाने लगी है। यहां हर किसी को जल्दी भोजन करके बिस्तर पर जाना मजबूरी बन गई है। गांव के बुजुर्गों को पुराने दिन याद आने लगे हैं। गरीब से अमीर तक के घर में कनेक्शन दे दिया गया। केरोसिन की आपूर्ति बंद हो गई। जनरेटर और सोलर पैनल की सुविधा गांव में न के बराबर है। ऐसे में शुक्रवार से शुरू हुई बिजली की आफत में जिन घरों में इन्वर्टर थे वो दगा दे गए। लोगों को केरोसिन की याद आई लेकिन नहीं मिला तो सरसों का तेल और मोमबत्ती सहारा बनी। दूधिया रोशनी में रहने के आदी लोग दिया और ढिबरी में खासे परेशान हुए। जल्दी भोजन करके बिस्तर पर जाना उनकी मजबूरी बन गई। कहते हैं कि ऐसा दृश्य तो 70 के दशक में दिखता था।
विज्ञापन

बिजली ने अब शहर ही नहीं गांव की जीवनचर्या भी बदल दी है। गांव की सड़क से गली तक रात में रोशन रहती हैं। लोग भी देर रात तक जाग अपना काम करने के आदी हो गए थे। अंदाजा भी नहीं था कि कभी बिजली के बिना रात गुजारनी पड़ेगी। इसलिए जब महज 24 घंटे बिजली गुल हुई तो गौरा के मेवा लाल टॉर्च व मिट्टी के तेल की व्यवस्था न होने से मोमबत्ती के लिए भटकना पड़ा। कई दुकानों में मोमबत्ती तक नहीं मिली।
विज्ञापन

------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को याद आए पुराने दिन
भैया... 50 साल पहले की याद आ रही है। रात भर चारों ओर अंधेरा, किसी तरह शाम को मोमबत्ती में भोजन किया। फिर अंधियारा पसरा गया। अब तो मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता, ढिबरी कैसे जले।

-सत्यराम, सोनोरा गाऊपुर
दो दिन से रात भर घूप अंधियारा रहता है। बड़ी परेशानी है। मोमबत्ती जलाई, थोड़ी ही देर में बुझ गई। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
-माला देवी, बालापुर
बिजली न आने से अंधेरे में भोजन बनाने और बच्चों की पढ़ाई में दिक्कतें हो रही हैं। पूरे गांव में अंधेरा है। मिट्टी का तेल नहीं मिला तो सरसों के तेल से दिया जलाया।
पिंकी, गयासपुर

लाइट के न आने से घर-बाहर सब जगह अंधेरा है। पहले की तरह गांव वीरान लगने लगा। बच्चों में डर का माहौल है। रात भर चीखते चिल्लाते रहे। अब तो लालटेन की भी व्यवस्था न रही।
- राजाराम, सोनेडाड़
बिजली न होने से घर में बहुत सारी दिक्कतें आ गईं। गांव वीरान सा लगता है। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहा है।
- शिवराजी, देवापट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed