{"_id":"58e7d84a4f1c1b081a5b5bdc","slug":"wine-bottles-found-on-the-roof-of-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी की छत पर मिलीं शराब की बोतलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी की छत पर मिलीं शराब की बोतलें
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरिंग्टनगंज सीएचसी व खंडासा स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक बाबा गोरखनाथ ने निरीक्षण किया। मरीजाें व उनके तीमारदारों ने सीएचसी में अव्यवस्था की कहानी सुनाई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की पहली मंजिल पर शराब की खाली बोतलें भी मिलीं।
विधायक ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को एक सप्ताह के भीतर कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी है। हैरिंग्टनगंज सीएचसी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. डीएन द्विवेदी ने विधायक को बताया कि डा. अनूप प्रताप सिंह महीने में एक-दो बार आकर हाजिरी लगाकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
डॉक्टर नीलम भी नहीं आती है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के छत पर शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली और जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखा। प्रभारी अधीक्षक व आयुष चिकित्सक को छोड़कर सभी चिकित्सक नदारद रहे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी डॉक्टर रात्रि निवास नहीं करता है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों में अस्पताल की व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई। विधायक ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक महीने में एक-दो दिन ही आते हैं।
किसी भी कमरे में पंखे नही चल रहे हैं। मातृत्व लाभ योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाली राशि के लिए बाबुओं का चक्कर काटना पड़ता हैं। इस दौरान मुकीमपुर निवासी शीला देवी ने शिकायत की कि 20 नवंबर 2015 को नसबंदी ऑपरेशन कराया था लेकिन डॉक्टरों ने आज तक प्रमाणपत्र नहीं जारी किया।
मौके पर दवाई का स्टॉक भी सहीं नहीं मिला। विधायक ने एक सप्ताह के भीतर कार्यशैली में सुधार की हिदायत प्रभारी अधीक्षक को दी है। इसके बाद विधायक ने सीएचसी खंडासा का भी निरीक्षण किया। यहां तैनात चिकित्सा अधीक्षक डा. संतोष कुमार मौके पर नहीं मिले।
12 में तीन कर्मी अनुपस्थित थे। स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। मरीज को लेकर आए तीमारदारों ने बताया कि फार्मासिस्ट पंकज श्रीवास्तव मेडिकल के नाम पर 500 की वसूली करते हैं।
वहीं जब विधायक ने शिकायत रजिस्टर की मांग की तो वहां पर शिकायत रजिस्टर ही नहीं बनाया गया है। पैथालॉजी का कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। विधायक ने कहा कि एक हफ्ते में सुधार न आया तो स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की जाएगी।