फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife and two children missing, kidnapping case against three

पत्नी व दो बच्चे गायब, तीन के खिलाफ अपहरण का केस

Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wife and two children missing, kidnapping case against three
पटरंगा। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर देकर अपनी पत्नी व दो बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पत्नी व बच्चों का अपहरण करने के बाद धर्म परिवर्तन कर बेच देने की आशंका भी जतायी है। तीन दिन बाद शनिवार को थाना पटरंगा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

घटना पटरंगा थाना क्षेत्र के पैगंबर नगर गांव की है। गांव निवासी पीड़ित शिव गणेश सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का लुकमान वीजा पासपोर्ट का काम करता था। उन्होंने अपने साले विनोद कुमार को वीजा दिलाने के लिए जनवरी माह में 25 हजार दिए थे। वीजा न दे पाने पर कई बार कहने के बाद भी पैसा वापस न किए जाने को लेकर तकरार भी हुई थी। इससे लुकमान काफी नाराज था और सबक सिखाने की धमकी देता रहता था। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी 27 जून को दो नाबालिग बच्चों अभिषेक व अजय के साथ लालगंज धर्मे थाना मोहनगंज अमेठी स्थित मायके से घर आने को निकली थी। देर शाम तक घर न पहुंचने पर जब ससुराल में फोन किया तो पता चला कि वह तो सुबह 8 बजे बच्चों के साथ यहां से निकल चुकी है। दो दिनों तक पत्नी की तलाश के बाद भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि लुकमान द्वारा उसकी पत्नी के जेवरात हड़प कर धर्म परिवर्तन कराने के के साथ-साथ बच्चों को मुंबई या किसी अन्य शहर में बेचने की साजिश की गयी है। इसे लेकर ही पीड़ित ने 30 जून को लुकमान, दानिश, शकील व तीन अन्य के साथ मिलकर गांव के नादिर अली की बोलेरो से अपहरण करने की शिकायत पटरंगा पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस ने तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत के बाद शनिवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल अमेठी जनपद का है, फिर भी पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed