फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   wheat

सोमवार से बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद ही करा सकेंगे गेहूं की तौल

Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
wheat
भेलसर (अयोध्या)। विपणन शाखा के गेहूं क्रय केंद्र रुदौली व हयातनगर में सोमवार से खतौनी धारक किसान बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही गेहूं की तौल करा सकेंगे। जिसके लिए क्रय केंद्रों पर विभाग से मशीन उपलब्ध करा दी गई है। 15 जून से गेहूं की खरीद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन से किसानों की सुविधा के लिए डाक बंगला के निकट स्थित रुदौली क्रय केंद्र, हयातनगर क्रय केंद्र, अमराई गांव क्रय केंद्र, पटरंगा क्रय केंद्र सहित आधा दर्जन से अधिक क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन सभी केंद्रों पर अब सोमवार से बायोमीट्रिक मशीन पर किसानों को अंगूठा लगवाने के बाद ही उनके गेहूं की तौल की जाएगा। इससे अब बिचौलियो हेर फेर नहीं कर सकेंगे। कवायद का मुख्य उद्देश्य बिचौलिए का क्रय केंद्रों पर प्रभाव कम करना है।
विज्ञापन

रुदौली क्रय केंद्र पर मिल क्षेत्र के ग्राम जलीलपुर निवासी किसान साहेब लाल, ग्राम मुतौली की मधुरादेवी व पसैया के गया प्रसाद कहते हैं कि क्षेत्र के किसी भी क्रयकेंद्र पर किसानों द्वारा तौल के लिए लाया गया गेहूं को बारिश से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर टोकन वाली तिथि पर ही किसान गेहूं लेकर आते हैं। क्रय केंद्र के प्रभारियों से सरकारी गेहूं को सुरक्षित जगह पर रखकर बचा लिया जाता है। किसान के गेहूं की तौल न हो पाने से ट्राली पर लदा गेहूं रात में बारिश से तो बचा लेते हैं। लेकिन खाने की तलाश में बंदरों का झुंड बोरियां को फाड़ देते हैं। गेहूं खाने के बाद बिखेर भी देते हैं। किसानों ने बताया कि रुदौली क्रय केंद्र पर हल्की बरसात में कच्ची फर्श होने के कारण जलभराव व कीचड़ हो जाता है। जिससे दो-तीन दिनों तक तौल ठप रहती है।

विपणन शाखा के गेहूं क्रय केंद्र हयात नगर प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अब तक 8 हजार 593 क्विंटल, इसी शाखा के अमराई गांव क्रय केंद्र प्रभारी रामनाथ ने बताया कि अब तक 3 हजार 735 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। विपणन शाखा के गेहूं क्रय केंद्र रुदौली प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि अब तक 8 हजार 2 सौ क्विंटल खरीद की जा चुकी है। सोमवार से खतौनी धारक किसान को गेहूं की तौल कराने के लिए क्रय केंद्र पर आकर बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाना होगा, उसके बाद ही तौल हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed