{"_id":"6f2a6b471bb8b78b88ff1c5deaffe469","slug":"way-to-jam-on-the-roadways-staff-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग जाम करने पर रोडवेज कर्मियों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग जाम करने पर रोडवेज कर्मियों पर रिपोर्ट
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात रोडवेज कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराई है। बुधवार की सुबह रोडवेज बस स्टेशन के सामने सवारी बैठाने से रोकने पर एक प्राइवेट मैक्स चालक ने रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को कुचलने का प्रयास किया था।
इस पर रोडवेज कर्मियों व प्राइवेट टैक्सी चालकों में विवाद हुआ था। घटना के विरोध में रोडवेज विभाग के कर्मियों ने बसों को आड़ी-तिरछी खड़ा कर रोड जाम कर दी थी।
जिसके चलते कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया था। एआरएम ने चालक तथा उसके मालिक के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा, दुर्व्यवहार तथा धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने रौनाही थाने के विशुनपुर निवासी रामतीरथ को पकड़कर चालान किया था। अब नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रोड जाम कर आवागमन बाधित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी पुष्टि एसपी सिटी आरएस गौतम ने की है।