{"_id":"6245f083b3692b55a00c8aff","slug":"water-did-not-come-in-jharkhandi-locality-since-morning-people-yearned-faizabad-news-lko6240261163","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडी मोहल्ले में सुबह से नहीं आया पानी, तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडी मोहल्ले में सुबह से नहीं आया पानी, तरसे लोग
विज्ञापन
अयोध्या। गर्मी शुरू होने के साथ ही शहर में पीने के पानी का संकट शुरू हो गया है। झारखंडी मोहल्ले में गुरुवार को सुबह से पानी नहीं आया। लोग पानी के लिए तरस गए।
मोहल्ले के रहने वाला पप्पू सिंह, सुमित अग्रवाल, शिवम वाधवानी, मुकेश वाधवानी, रोशन, आदित्य आदि ने बताया कि गुरुवार को सुबह से ही मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं आई। स्नान को छोड़िए, शौचालय तक में पानी नहीं रह गया।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पानी न आने से लोगों ने हैंड पंप की ओर रुख किया लेकिन घर में पानी के खर्च के लिए दूर स्थित हैंडपंपों से कितना पानी ढोया जा सकता है।
विज्ञापन
जिले में दिन का पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया है। पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसा भी नहीं है कि नगर निगम प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है। मोहल्ले के मुकेश वाधवानी बताते हैं कि उन्होंने नगर आयुक्त, जीएम, और सहायक नगर आयुक्त को घंटों के अंतराल पर फोन करके मोहल्ले में पानी की समस्या से अवगत कराया गया।
हर बार जवाब मिला अभी एक घंटे में समस्या का निदान हो जाएगा। ऐसा करते-करते शाम को सात बज गए लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस बाबत नगर आयुक्त को फोन किया गया तो उनके सहयोगी ने कॉल रिसीव की। बताया कि टीम भेजी गई है, साहब विजिट पर है।