फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Warrant issue against vice chanseller of Awadh University

अवध विवि के कुलपति के खिलाफ वारंट

Thu, 14 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Warrant issue against vice chanseller of Awadh University
कोर्ट - फोटो : demo pics
खुद के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में गवाही देने के लिए कोर्ट में न उपस्थित होने पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल के खिलाफ जमानतीय वारंट का आदेश हुआ है। यह आदेश गुरुवार को अपर जिला जज सुरेश कुमार शर्मा की अदालत से हुआ।
विज्ञापन


मामला कोतवाली नगर से जुड़ा है। अधिवक्ता रामशंकर तिवारी ने बताया कि घटना 10 अप्रैल 2015 की है। साकेत महाविद्यालय में नकल करते हुए पकड़े गए छात्र आशुतोष पांडेय ने कुलपति के ऊपर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन


उसने प्रोफेसर जीसीआर जायसवाल का गला दबाकर मार डालने का प्रयास किया था। कुलपति ने आशुतोष के खिलाफ जानलेवा हमला की धारा में रिपोर्ट लिखाई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपपत्र भेजा था। यह मामला इस समय अपर जिला जज नवम की कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को इसमें पेशी थी और कोर्ट ने कुलपति को जरिए समन गवाही देने के लिए अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया था। वह गवाही के लिए समन तामील होने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। अब कोर्ट ने जमानतीय वारंट जारी करते हुए अगली पेशी 27 जुलाई नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed