फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Voting for District Panchayat President today, preparations complete

जिपं अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज, तैयारियां पूरी

Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Voting for District Panchayat President today, preparations complete
अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान आज 03 जुलाई को होगा। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान के दौरान कलक्ट्रेट सहित आसपास कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों के साथ बड़ी संख्या फोर्स की तैनाती होगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी और वीडियोग्राफी कराए जाने की भी तैयारी है। मतदान और मतगणना को लेकर प्रदेश सरकार से भेजे गए प्रेक्षक विशेष सचिव आबकारी रमाकांत पांडेय शुक्रवार शाम सर्किट हाउस पहुंच गए। उन्होंने अफसरों से अब तक तैयारियों के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन

जिले के अनारक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी भाजपा समर्थित रोली सिंह और सपा समर्थित इंदुसेन चुनाव मैदान में हैं। मतदान जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में शनिवार 03 जुलाई को पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मतगणना करके चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस अफसरों के साथ बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जाएगी।
मतदाताओं का प्रवेश कलक्ट्रेट के दक्षिणी गेट से होगा। एसएसपी आवास के पास से ही बैरीकेडिंग रहेगी। आम लोगों के लिए यह रास्ता बंद रहेगा। बैरीकेडिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।
पूरी प्रक्रिया के दौरान वीडियोग्राफी होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के सात मतदाताओं ने सहयोगी की मांग की है। बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर इन आवेदन पत्रों का परीक्षण करने के बाद मांग उचित पाए जाने पर सहयोगी दिए जाने की व्यवस्था होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान और मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान 03 जुलाई को सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। मतदान के दौरान प्रत्याशी यहां मौजूद रहेंगी। सभी मतदाताओं को जीत का प्रमाण पत्र और एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी मतदाता को सहयोगी मिला है तो प्रत्याशी को स्वयं के साथ सहयोगी को लाना होगा। उसे भी पहचान प्रमाण पत्र लाना होगा। सीसीटीवी के साथ वोडियोग्राफी कराई जाएगी। कड़ी सुरक्षा के इंतजाम होंगे।- गोरे लाल शुक्ल, एडीएम व सहायक रिटर्निंग अफसर, अयोध्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed