फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   voter list

मतदाता सूची में मिलीं तमाम खामियां

Sun, 05 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
voter list
अयोध्या-जीजीआईसी में मौजूद बीएलओ व लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने, नाम संशोधन कराने आदि के लिए लगाए गए शिविर में तमाम दिक्कतें सामने आईं। अभियान के दौरान कई जगहों पर बीएलओ तक के नाम गायब मिले। मामला रुदौली तहसील के ग्राम पंचायत मवई में बीएलओ का नाम ही सूची से गायब मिला।
विज्ञापन

जिलेभर में मतदान केंद्रों पर रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चला। इस दौरान वोटरों के नाम गायब मिले। कुछ मृतकों के नाम भी सूची में थे, नाम में तमाम गलतियां सामने आईं। लोगों ने दुरुस्त कराने को लेकर फार्म भरे, साथ ही जिनके नाम नहीं थे, वे भी नाम डलवाने के लिए सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन

मवई प्रतिनिधि के अनुसार यहां बूथ संख्या 73 में बीएलओ अब्दुल रहमान का नाम क्रम संख्या 168 पर था, लेकिन नई मतदाता सूची में उसका नाम नदारद मिला। बीएलओ ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। बीएलओ अब्दुल रहमान ने बताया कि उनके गांव के 73 भाग संख्या में ही 169 क्रम पर मो. सऊद का नाम भाग संख्या 70 में पहले से था, इसलिए इस नाम को हटाए जाने की संस्तुति उनके द्वारा की गई थी, लेकिन सऊद का नाम काटने के बजाय बीएलओ का नाम ही हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि दरअसल मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का काम बूथ लेबल ऑफिसर यानी बीएलओ का है। ऐसे में इनका ही नाम कटना हैरान करने वाला है। तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा प्रकरण है तो उसका नाम दोबारा जोड़वा दिया जाएगा। बीएलओ को तो सारी प्रक्रिया पता है। वहीं, एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच करवाने के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed