फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Unprecedented detention during weekend corona curfew

वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के दौरान रही अभूतपूर्व बंदी

Mon, 26 Apr 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Unprecedented detention during weekend corona curfew
अयोध्या। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को जिले भर में अभूतपूर्व बंदी रही। लोगों ने अपने आपको पूरी तरह से घरों में कैद रखा। वहीं, दुकानें, बाजार बंद रहे, हाईवे समेत शहर, मोहल्लों व गांवों की गलियों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक आवश्यक वस्तुओं में शामिल सब्जी, फल व राशन समेत दवा की भी दुकानें बंद रही।
विज्ञापन

पुलिस के वाहन दिन भर बाजारों व गलियों में गश्त करते रहे, आवश्यक कार्य से निकलने की बात करने वालों को भी बिना चेकिंग आने जाने नहीं दिया गया। वहीं दूसरी ओर रविवार को सैनिटाइजेशन के कार्य ने और गति पकड़ी, फायरब्रिगेड व नगर निगम के दस्तों ने सुबह से ही नगर को सैनिटाइज करने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब 59 घंटे के वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रविवार को पूरा शहर बंद नजर आया। लोग पूरी तरह से घरों में कैद रहे। यहां तक गली-मोहल्लों व गांवों की गलियों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सब्जी, फल आदि की दुकानें बंद होने व रेहड़ियां न निकलने के कारण लोगों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि गली-मोहल्लों में खुली राशन व पान आदि की दुकानों पर बैक डोर से बिक्री की जाती रही। हाल यह रहा है कि सुबह-शाम वॉक करने वाले लोगों ने भी अपने घरों की छतों या आंगन में वॉक कर काम चलाया। कोरोना कर्फ्यू पर पुलिस का पहरा भी सख्त रहा। सड़क, गलियों में बिना कार्य घूम रहे लोगों को पुलिस की डपट का सामना करना पड़ा।

जिलाधिकारी अनुज झा, एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत अन्य अधिकारी, संबंधित थाना-चौकियों के प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त करते रहे। पीआरवी, चीता मोबाइल अपने-अपने क्षेत्र में सायरन बजाते हुए लगातार गश्त कर रहीं थीं। अधिकारियों द्वारा वाहन में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से एनाउंस कर लोगों से घरों में रहने की अपील की जाती रही। एसपी सिटी ने बताया कि वीकेंड कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया गया। लोग स्वत: ही अपने घरों में रहे। पुलिस द्वारा लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed