{"_id":"577fec804f1c1b446c7fb4f0","slug":"two-people-die-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की रफ्तार ने ली रालोद नेता समेत दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की रफ्तार ने ली रालोद नेता समेत दो की जान
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में रालोद नेता समेत दो की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार रात क्षेत्र के अलावलपुर मजरे डिहवा निवासी रालोद नेता राम बहादुर वर्मा (42) पुत्र सूर्यबक्श अपनी बाइक से हनमुतनगर चौराहे से दर्शननगर मार्ग होते हुए अपने घर जा रहे थे।
इसी बीच औघड़पुर के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। परिवारीजनों की सूचना पर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल आदि ने राम बहादुर की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं गुरुवार की देर शाम छतिरवा चौराहा स्थित मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
दुर्घटना में बाइक सवार मंगल यादव (30) पुत्र स्व. राजमेर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार वीरेंद्र कुमार व पंकज यादव गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एसओ अरविंद पांडेय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।