फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two killed in road accident

जश्न मना रहे बाइकर्स भिड़े, दो की मौत

Mon, 14 Dec 2015 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर में प्रधानी चुनाव का हाईवे पर जश्न मनाना बाइक सवार युवकों को भारी पड़ गया। जश्न मनाते हुए चल रहे दो बाइकों पर सवार तीन युवकों की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन्हें रविवार की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और जीत की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले दी है, जबकि चालक भाग गया है।

रविवार को बोदहरी गांव के चुनाव परिणाम में सिकंदर गौड़ के दोबारा जीतने की खुशी में उनके समर्थकों का हुजूम जश्न मनाते हुए बाइक से गांव जा रहा था। कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरपुरपारा के पास हाईवे पर सुल्तानपुर की तरफ से आ रही पिकअप ने अचानक दो बाइकों को टक्कर मार दी। एक बाइक पर सवार बोदहरी निवासी पप्पू गौड़ (38), संतलाल कनौजिया (25) और दूसरी बाइक पर सवार राजू (28) घायल हो गए।

तीनों को आसपास के लोगों व साथियों की मदद से देर रात जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पप्पू और संतलाल की इलाज के दौरान कुछ देर में मौत हो गई। जबकि राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।


उसे लखनऊ रेफर किया गया है। यह खबर जब गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। जीत की खुशी मातम में बदल गई। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना करने वाले पिकअप को पकड़ लिया है लेकिन उसका चालक मौका पाकर भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed