फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two died of mysterious fever

रहस्यमय बुखार से दो की मौत

Mon, 23 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two died of mysterious fever
अयोध्या। बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र में जानलेवा बुखार का प्रकोप जारी है। अब तक यहां बुखार के चलते सात लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग गांव में तमाम लोग बुखार से पीड़ित बताए गए हैं। रविवार शाम एक बालक और सिंचाई विभाग के एक कर्मी की बुखार से मौत हो गई। इससे दहशत का माहौल है, जबकि स्वास्थ्य महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
विज्ञापन

चौरे बाजार क्षेत्र के पाली पूरब निवासी खुशीलाल निषाद का पुत्र सर्वेश कुमार (05) सप्ताह भर से बुखार से पीड़ित था। इसका इलाज जिला मुख्यालय अयोध्या के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। शनिवार को उसे हास्पिटल से परिजन घर लाए थे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रविंद्र यादव ने बताया कि देर शाम घर पर अचानक तबियत बिगड़ने से बालक की मौत हो गई। दूसरी घटना माझा सोनौरा में हुई। गांव के ग्राम प्रधान भगवान बक्स सिंह के पुत्र और सिंचाई विभाग के कर्मचारी राजेश सिंह (55) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर शाम तबियत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रिफर किया। मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही राजेश सिंह ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक राजेश सिंह के दो पुत्र हैं।
सीएचसी बीकापुर के अधीक्षक डॉ आरएम शुक्ल ने बताया कि जहां बुखार से मौत होने की सूचना मिलती है। वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर दवा का छिड़काव और लोगों को स्वच्छता अपनाने और एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है।

दवा का वितरण करने के साथ खून का नमूना लेकर स्लाइड भी बनाई जाती है। बुखार से पीड़ित लोगों को नीम हकीम और झोलाछाप चिकित्सकों से दवा उपचार न कराने के लिए बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed