{"_id":"63f3c3d8eff397795305b96e","slug":"two-center-administrators-found-running-android-phones-removed-faizabad-news-c-13-1-95927-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: एंड्रॉयड फोन चलाते मिले दो केंद्र व्यवस्थापक, हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: एंड्रॉयड फोन चलाते मिले दो केंद्र व्यवस्थापक, हटे
Tue, 21 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। निरीक्षण के समय जिले के दो परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक एंड्रॉयड फोन का उपयोग करते पाए गए। डीआईओएस ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें हटाकर नए केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए हैं। साथ ही किसी भी केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा के दौरान एंड्रॉयड फोन न चलाने के निर्देश दिए हैं।
डीआईओएस ने सोमवार को श्री मां गुरुदेवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमापुर व रामसेवक स्मारक इंटर कॉलेज रुदौली का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक विश्वनाथ त्रिपाठी व अमिता यादव एंड्रॉयड मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। इसे घोर अनियमितता मानते हुए डीआईओएस ने दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को हटाकर उसी केंद्र पर सह केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है।
उनके स्थान पर महंत लाल दास इंटर कॉलेज देवगांव के सहायक अध्यापक चंदन व हिंदू इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक सूरज पटेल को केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा अवधि में एंड्रॉयड मोबाइल व इस प्रकार के उपकरण का प्रयोग वर्जित है। इसके बावजूद दोनों केंद्र व्यवस्थापक एंड्रॉयड मोबाइल का उपयोग कर रहे थे। ऐसा कृत्य करते मिलने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।