फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck overturned on the Heating fire people, two dead

अलाव ताप रहे लोगों पर पलटा ट्रक, दो मरे

Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned on the Heating fire people, two dead
फैजाबाद में मंगलवार को कुढ़ा केशवपुर में दुर्घटना के बाद पलटे ट्रक को सीधा करती दो-दो क्रेन। - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या कोतवाली के चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर मंगलवार सुबह बगास लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आने से सड़क किनारे झोपड़ी में अलाव ताप रहे चाचा-भतीजे की दब कर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


लगभग ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंची क्रेन व जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाया गया और बगास हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। इस दौरान पुलिस टीमों को आक्रोशित लोगों का सामना करना पड़ा। लोगों ने ओवरलोड वाहनों के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई की मांग की। भीड़ ने ट्रक के खलासी की पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया। चालक मौके से भाग निकला।        
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एक ट्रक गन्ने की खोई(बगास) लादकर बलरामपुर जनपद से जिले के दर्शननगर क्षेत्र स्थित पेपर मिल जा रहा था। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के रास्ते अकबरपुर मार्ग की ओर जा रहा ट्रक अयोध्या कोतवाली के कुढ़ा केशवपुर गांव स्थित वैतरणी नदी के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सड़क किनारे अपने छप्पर में अलाव ताप रहे 55 वर्षीय शिवराम तथा उसका भतीजा 11 वर्षीय अंकित कुमार छप्पर समेत नीचे दब गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बगल स्थित अर्धनिर्मित दीवार भी ढह गई। सुबह लगभग सात बजे हुए इस हादसे में तेज आवाज के बाद परिवार के लोग दौड़े और माजरा देख हल्ला-गुहार मचाई। इसके बाद गांव के लोग एकत्र हो गये तथा आसपास के गांव के लोग भी पहुंचने लगे।

भीड़ में शामिल लोगों ने ट्रक के खलासी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने खलासी की जान बचाई और उसको एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर डायल 100 का दस्ता मौके पर पहुंचा तो आक्रोशित भीड़ ने दस्ते को दौड़ा लिया।

यही हाल दर्शननगर पुलिस चौकी की टीम के साथ भी हुआ। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह मदद के लिए पुलिस चौकी पहुंचे तो चौकी पुलिस की ओर से कहा गया कि स्नान के बाद मौके पर आते हैं। जिसको लेकर लोग आक्रोशित हो गये।

अयोध्या कोतवाल, सीओ अयोध्या तथा एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचने पर मौके की नजाकत देखते हुए आसपास तैनात डायल 100 दस्तों तथा सभी चौकी प्रभारियों को बुला लिया। भारी फोर्स पहुंचने के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझाना-बुझाना शुरू किया। मौके पर क्रेन तथा जेसीबी मशीन बुलवा ट्रक को उठवाने की कवायद शुरू हुई।

एक बारगी ट्रक थोड़ा सा उठा तो बालक अंकित के शरीर का हिस्सा दिखाई दिया। हालांकि झोल के चलते ट्रक फिर से गिर पड़ा। दुबारा कोशिश के बाद ट्रक को उठाया जा सका। इसके बाद स्थानीय लोग तथा जेसीबी मशीन बिखरे हुए बगास को हटाने में जुटी और फिर शिवराम का शव निकाला गया।


इस दौरान क्षेत्र में कई के दबे होने की अफवाह व चर्चा उड़ती रही। इसके चलते हलचल मची रही। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। खलासी को हिरासत मेें लिया है। मृतक अंकित कस्बे के दर्शननगर सूरजकुंड स्थित बाल शिक्षण संस्थान में कक्षा पांच का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed