फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck collided with auto, driver died

Ayodhya News: ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत

Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with auto, driver died
मिल्कीपुर (अयोध्या)। इनायतनगर थाना क्षेत्र में अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


कुचेरा बाजार से रविवार देर रात सवारी लेकर कुमारगंज जा रहा ऑटो जब ब्रह्मदेव स्थान के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया और ऑटो चालक अर्जुन यादव निवासी मंजनाई पूरे सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार सात लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि घायल आशा, रीता निवासी सेवरा थाना कोतवाली इनायत नगर, मीरा, अवनीश निवासी मध्य प्रदेश, लल्लन यादव निवासी उसुरू समेत चालक व दो अन्य लोगों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक अर्जुन यादव पुत्र चंद्रभान (28) को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ट्रक कब्जे में लेकर फरार ट्रक चालक की तलाश हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed