फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck-bus collision, six injured

ट्रक-बस की भिड़ंत, छह जख्मी

Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 05 Mar 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Truck-bus collision, six injured
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को रोडवेज की एक अनुबंधित बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड के पास हुए हादसे में एक मासूम समेत छह लोग घायल हो गये। इनमें से चार की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह परिवहन निगम की एक अनुबंधित बस सवारियां लेकर फैजाबाद से सुल्तानपुर की ओर जा रही थी। लगभग साढ़े दस बजे जैसे ही रोडवेज की अनुबंधित बस पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड के निकट स्थित बिगहिया गांव के पास पहुंची, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में अनुबंधित बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व यात्री घायल हो गए। घायलों में चीख-पुकार मची गई, तो आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना देकर बचाव व राहत की कवायद शुरू की। छह वर्षीय मासूम खुशी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में  संतोष यादव (38) निवासी गणेश नगर बल्लाहाता कोतवाली नगर, इनायतनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी निवासी खुशी (6), छह माह की सिमरन व अजीमुलनिशा (20) और दिनेश कुमार (40) निवासी कन्नूवांवा जिला बस्ती व केदारनाथ (19) निवासी सरसवन पोस्ट बैंर्ती कला जिला फैजाबाद को पुलिस ने लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसौधा भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर खुशी, अजीमुलनिशा, सिमरन व संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि चार घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। खुशी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed