फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   tree

चोरी से काट डाले आम के 11 हरे पेड़

Sun, 05 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
tree
बाग से काटे जा रहे आम के हरे पेड़। - फोटो : FAIZABAD
मवई। बाबा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के उसरहा मजरे टेर गांव के एक बाग से आम के 11 हरे पेड़ काट डाले गए। मामले की शिकायत रविवार को दोपहर बाग के मालिक ने मवई थाने में की है।
विज्ञापन

मवई के बाबा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत उसरहा मजरे टेर गांव निवासी पृथ्वीपाल ने बताया कि उनकी बाग में आम और महुआ के करीब 50 पुराने पेड़ लगे हैं। रविवार सुबह जानकारी मिली कि कोई बाग में पेड़ काट रहा है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि बाग में हरे आम के 11 पेड़ कटे हुए हैं।
विज्ञापन

मौके से ठेकेदार हरिशंकर सिंह लोगों को आता हुआ देखकर भाग निकला। वहीं, जब कुछ मजदूरों को दौड़ाकर पकड़ा गया तो उन्होंने बताया कि खुशीराम निवासी खैरनपुर ने आम का बाग ठेकेदार के हाथ बेचा है, जिसे वे लोग काट रहे थे। पीड़ित पृथ्वीपाल ने मामले की शिकायत मवई थाना व वन विभाग से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है, बाबा बाजार चौकी प्रभारी को जांच के लिए भेजा है। केस दर्ज किया जाएगा। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की परमिट जारी नहीं हुई है, जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed