फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Trained to prevent cybercrime in workshop

कार्यशाला में साइबर क्राइम रोकने के लिए किया प्रशिक्षित

Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Trained to prevent cybercrime in workshop
अयोध्या। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में रविवार को आयोजित कार्यशाला में साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क से संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करते हुए दिशा-निर्देश दिया। कहा कि साइबर अपराधी धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों से जनता को गुमराह कर ठगी कर रहे हैं। इसके लिए सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी अंजान व्यक्ति को जानकारी न दें।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यशाला में प्रत्येक थाने पर बने साइबर हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी व अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। साइबर क्राइम सेल के प्रभारी निरीक्षक मनबोध तिवारी, आरक्षी पंकज, आरक्षी नीरज सिंह ने साइबर हेल्प डेस्क के गठन एवं क्रियान्वयन के बारे में बताया। कहा कि थानों पर आने वाले साइबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति से विनम्रतापूर्वक घटना की जानकारी करके उनकी त्वरित सहायता की जाए।
विज्ञापन

साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बारे में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में आमजन के बीच साइबर जागरूकता अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने कहा कि साइबर अपराधी धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों से जनता को गुमराह कर ठगी कर रहे हैं। कहा कि लोग सतर्क रहें और किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने बैंक खाते या एटीएम कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओटीपी तभी मोबाइल पर आता है, जब हम किसी लेनदेन/सत्यापन के लिए आवेदन करते हैं। यदि कोई लेनदेन नहीं कर रहे हैं, फिर भी मोबाइल पर ओटीपी आ जाए तो सतर्क हो जाएं। किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा भुगतान प्राप्त करने के लिए भेजे गये किसी भी क्यूआर को स्कैन न करें, अन्यथा बैंक खाता खाली हो सकता है।

क्रेडिट कार्ड के प्रयोग से बचें। कहा कि कई ऐप नवी, पेसेंस, धनी, नीरा, मनी व्यू, होम क्रेडिट, कैशे, जेस्ट मनी, एमपॉकेट आदि बैंकिंग संबंधित कागज, फोटो, पैनकार्ड, आधारकार्ड लेकर तत्काल लोन दे रहे हैं एवं बाद में आपकी निजी जानकारियां सार्वजनिक पोर्टल पर शेयर कर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोन लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed