फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tourists coming to Ayodhya will get accurate weather information

अयोध्या आने वाले पर्यटकों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

Wed, 16 Jun 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tourists coming to Ayodhya will get accurate weather information
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को मौसम की सही व सटीक जानकारी देगा। इसके लिए मंगलवार को विवि के कौटिल्य सभागार में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय नई दिल्ली के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके गिरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने बताया कि अयोध्या प्राचीन, धार्मिक एवं एतिहासिक नगरी है। इस पौराणिक नगरी को शीघ्र ही सुविधाएं मिलने वाली है। प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण कार्य प्रारम्भ होने से अयोध्या की महत्ता बढ़ गई है। यहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में लगातार में वृद्धि हो रही है। विश्वविद्यालय एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के बीच हुए एमओयू से जलवायु संबंधी सूचनाओं का लाभ न केवल शैक्षणिक संस्थानों को प्राप्त होगा बल्कि अयोध्यावासियों एवं बाहर से आये श्रद्धालुओं को सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि वैज्ञानिकों के अनुसंधान से आईएसएसडी से मौसम संबंधी डाटा प्राप्त किया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय शीघ्र ही भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से वेधशाला का निर्माण करायेगा। जिससे मौसम संबंधी सभी आंकड़ों को एकत्र का उन पर शोध किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के निदेशक प्रो. जसवंत सिंह ने बताया कि इस एमओयू से विवि के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं के वैज्ञानिक सहयोग से भविष्य में नई परियोजना का लाभ प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त भारत मौसम विज्ञान विभाग के साथ शोध करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। एमओयू के दौरान विवि के कुलसचिव उमानाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed