फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today ends the term of village head

आज समाप्त हो जाएगा प्रधानों का कार्यकाल

Fri, 06 Nov 2015 11:43 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र में सबसे अहम स्थान रखने वाली गांव की पंचायत को लेकर इन दिनों हलचल तेज है। एक ओर तो गांव के प्रधान का कार्यकाल समाप्त हो रहा है तो दूसरी ओर गांव की सरकार के प्रधान के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसको लेकर शुक्रवार को पूरे दिन मुख्यालय से गांव की गलियों तक हलचल रही। प्रधान के पद से हटने के बाद गांव के कार्य कराने को लेकर जिम्मेदारी किसको सौंपी जा रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर विकासभवन से लेकर ब्लॉक मुख्यालय और प्रधान व उनके समर्थक तक नजर गड़ाए रहे। हालांकि चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद कोई नया कार्य प्रस्तावित नहीं होगा लेकिन पुराने कार्य यथावत चलते रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसे में प्रशासक की भूमिका अहम होगी।
दूसरी ओर राज्य निर्वाचन आयोग से शनिवार को अधिसूचना जारी होने की संभावना ने गंवई सियासत का पारा चढ़ा दिया है। प्रधान का चुनाव लड़ने वाले संभावित प्रत्याशी भी इस ओर कान लगाए हैं। चुनाव कार्यक्रम पर खास नजर है। प्रस्तावित कार्यक्रम में कोई फेरबदल पर भी इनकी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि शाम तक न तो प्रशासक की नियुक्ति को लेकर शासन से कोई आदेश जिले तक पहुंचा था और न ही प्रधानों के पदमुक्त होने के बाद यहां की व्यवस्था पर कोई निर्देश प्राप्त हुआ है लेकिन यह बात चर्चा में है कि प्रस्तावित चुनाव के कारण वर्तमान प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की उम्मीद नहीं के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed