फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Today cilebrated small diwali

आज नगर से गांव तक मनेगी छोटी दीपावली

Mon, 09 Nov 2015 10:26 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
समय बदलने के साथ सुबह स्नान करके यमराज की पूजा करने का चलन तो अब रहा नहीं, हां शाम को लोग घरों में और प्रवेश द्वार पर दीया जरूर जलाते हैं। छोटी दीपावली मनाने के लिए दिल्ली, खील, नया चूड़ा और बतासा की खरीदारी करने को बाजारों की ओर रुख करेंगे।
विज्ञापन

मान्यता - अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पं. श्रुतिधर बताते हैं कि नरक चतुर्दशी मनाने के पीछे कहानी यह भी है कि नरकासुर राक्षस ने 16 हजार कन्याओं को बंदी बनाया था।
विज्ञापन


कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वधकर कन्याओं को मुक्त कराया। कन्याओं ने श्रीकृष्ण से कहा कि समाज उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। आप ही कोई उपाय करें। कन्याओं को सम्मान दिलाने के लिए सत्यभामा के सहयोग से श्रीकृष्ण ने सभी से विवाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी उपलक्ष्य में नरक चतुर्दशी के दिन दीपदान की परंपरा शुरू हुई। मंगलवार की सुबह स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 05:38 बजे से लेकर 07:25 बजे तक का है। दीपदान सायंकाल 05:36 बजे के बाद होगा।

मृत्यु बाद नर्क जाने से बचने के लिए लोग सुबह स्नान कर यमदेव की पूजा करते थे। शाम को उन्हें ही दीपदान भी किया जाता था। सुबह स्नान कर यम की पूजा करने की परंपरा अब कहीं नहीं दीखती।

- लल्लन सिंह, समाजसेवी।

छोटी दीपावली को आज भी उनके यहां सुबह स्नान कर यमदेव की पूजा की परंपरा है। कहा जाता है ऐसा करने वाले को नर्क नहीं जाना पड़ता। पुरानी परंपराएं नाहक नहीं हैं, इन्हें हर किसी को निभाना चाहिए।
- जितेंद्र सिंह, पूर्व स्पोट्र्समैन एवं वालीबाल कोच।

दीपावली पर्व मनाना तो पिछले तीन दिनों से चल रहा है। घर झालरों से जगमग हो गया है। मंगलवार को और पटाखे खरीदेंगे। शाम को दीया भी जलेगा।
- करनराज वर्मा ।

मंगलवार को छोटी दीपावली होने की जानकारी है। मम्मी पापा ने यही बताया है। नरक चतुर्दशी के बारे में उन्हें नहीं पता। दीपावली पर अब जमकर मस्ती होगी।
- सत्येंद्र गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed