फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   To sum away through illness: Gurudev

योग के माध्यम से दूर करें बीमारी : गुरुदेव

Tue, 09 Feb 2016 12:05 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
To sum away through illness: Gurudev
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के तत्वाधान में सोमवार को श्रीराम शोध पीठ भवन में योग शिविर लगा। योग गुरु गुरुदेव ने स्वांस से संबंधित योगासनों को विज्ञान से जोड़ते हुए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा उसके महत्व, दुष्परिणाम एवं रोकथाम के उपाय समझाए।
विज्ञापन


बताया कि आज के युग में आधी से ज्यादा बीमारी को योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं। योगगुरु ने कहा कि पेट से संबंधित सभी विकार, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज व किडनी से संबंधित बीमारी आदि योग के माध्यम से दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि योग गलत ढंग से बिना किसी प्रशिक्षक या गुरू की सलाह से किया जाएगा तो इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग में ध्यान का केंद्रीयकरण अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान से मन को एकाग्रचित करके ही योग की क्रिया को सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकता है। साथ ही योग करते समय प्रसन्नचित मुद्रा नितांत आवश्यक है।

तत्पश्चात गुरुदेव ने योग के विभिन्न आसनों को सभागार में उपस्थित सभी लोगों के समक्ष करके सिखाया, जिसमें खासकर अनुलोम-विलोम, कपालभाति व सूर्य नमस्कार के दस आसनों को विस्तार से करवाया। इसके पहले इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि योग के बगैर जीवन अधूरा है।

आज पूरे विश्व के स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक हो गया है। हमारे देश में आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही योग को महत्व दिया जा रहा है। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने बंगलूरू से पधारे हुए श्रीगुरुदेव का परिचय कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. एसके गर्ग, डॉ. संग्राम सिंह, डॉ. देव नारायण वर्मा, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. आदित्य प्रकाश सिंह, डॉ. देशराज उपाध्याय, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, डॉ. आलोक मिश्रा समेत प्री पीएचडी कोर्स वर्क के शोध छात्र व विभागीय छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed