{"_id":"495efdd9332b5e6582e44426622c5630","slug":"three-way-devkali-temple-stemware-indefinite-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवकाली मंदिर तिराहा किया जाम, बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवकाली मंदिर तिराहा किया जाम, बेमियादी धरना
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजाजा चौक समेत निचले इलाकों की कॉलोनियों में भी जलभराव से खासी दिक्कतें
विज्ञापन
हुई। अयोेध्या में भी जलभराव से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।
देवकाली मंदिर तिराहा पर जलजमाव से आजिज लोगों ने सड़क जाम करके रविवार प्रदर्शन किया। यहां जलभराव से आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को घुटने भर पानी में होकर आना-जाना पड़ रहा है।
कई बाइक, स्कूटी व साइकिल सवार पानी में गिरते रहे। मौके पर लोगों की पीड़ा देख जन अधिकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले थोड़ी देर सड़क जाम किया गया।
मगर पानी में आने-जाने वालों लोगों की परेशानी को देख बेमियादी धरना शुरू हो गया। चेतावनी दी गई जलनिकासी के लिए नाली निर्माण होने के लिखित आश्वासन तक धरना अनवरत चलता रहेगा।
इस दौरान सुजीत जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, राजीव मदान, कृपाशंकर, रितेश शर्मा, विशाल यादव आदि शामिल रहे। खोजनपुर कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में भर गया।
अधूरे नाली निर्माण व सफाई न होने से लगभग 48 परिवार इस समस्या से परेशान हैं। रविवार को लोगों ने ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत का घेराव कर समस्या के समाधान कराने तथा पानी निकासी कराने की मांग की।
ग्राम प्रधान ने जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र कराने की बात कही। आम आदमी पार्टी अवध प्रांत के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जलभराव व गंदगी से पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात की, ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व जिलाधिकारी से कई बार मांग की थी। लेकिन आज तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है।