फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three killed in accidents due to fog

घने कोहरे के कारण हुए हादसों में तीन की मौत

Mon, 26 Dec 2016 11:45 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents due to fog
सोहावल में ट्रक की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर घर में घुसी रोडवेज की बस। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर दुर्घटना के बाद लगभग चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। 
विज्ञापन


पटरंगा प्रतिनिधि के मुताबिक फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास एक भूसी लदा खराब ट्रक बीच हाईवे पर खड़ा था। लगभग छह बजे फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज गति एसयूवी खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


जिसमें कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने घायल चालक को बाहर निकाल उपचार के लिए भिजवाया। यातायात को दूसरी और डायवर्ट कर वाहनों का संचालन शुरू करवाया। इसके कारण यातायात चार घंटे सामान्य नहीं हो सका। घायल चालक को इलाज के लिए ले जाते समय रूदौली के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी पहचान शौर्य पाल सिहं (40) पुत्र देवेशपाल सिंह निवासी आकाशगंगा अपार्टमेंट न्यू हैदराबाद लखनऊ के रूप में हुई है। उसका पैतृक गांव हरैय्या जिला बस्ती में बताया गया है। वह लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।

अमसिन प्रतिनिधि के मुताबिक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मिश्रौली गांव के पास बाइक सवार दो लोगों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। राम चंदर पुत्र रासीराम (45) निवासी पंपारपुर बीकापुर थाना महराजगंज और अमर बहादुर सिंह पुत्र बिंदेशरी सिंह (45) निवासी नेवकबीर महराजगंज दोनों एक मोटर साइकिल से गोशाईगंज की तरफ  जा रहे थे।

पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मारकर निकल गया। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने राम चंदर को मृत घोषित कर दिया जबकि अमर बहादुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थिति भेलसर चौराहे पर रविवार को भोर पांच बजे फैजाबाद की ओर से लखनऊ की ओर जा रही एक एंबुलेंस सड़क पर खडे़ ट्रक से जा भिड़ी जिससे कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर का साथी गंभीर रुप से घायल हो गया ।

सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज भेलसर ने घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। एंबुलेंस में मंजीत(35) पुत्र रमेश निवासी खानपुर कलान जिला सोनीपत हरियाणा की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी संदीप(42) पुत्र राम प्रकाश निवासी खानपुर कलान जिला सोनीपत गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पतात भिजवाया गया। 

सुचित्तागंज प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार की भोर में रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धन्नीपुर के रौनाही थाना से बगल रोडवेज के टीआई बसों को रोककर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के लिए गोरखपुर डिपो की बस खड़ी थी तभी लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से रोडवेज बस को इतनी जोर से टक्कर मारी कि चेकिंग करा रही रोडवेज सड़क के किनारे बने खाली पड़े जर्जर मकान में जा घुसी।


बस के यात्रियों में चीख पुकार मची तो पुलिस कर्मी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे जिन्होंने बस में सवार घायल करीब छह यात्रियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया घायल सभी यात्री इलाज के बाद अपने घर चले गए बस के चालक महेंद्र चौधरी गोरखपुर डिपो ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed