फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Thousands of fish in STEP Ram Mrin

राम की पैड़ी में मरीं हजारों मछलियां

Fri, 27 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Fri, 27 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thousands of fish in STEP Ram Mrin
राम की पैड़ी में मृत पड़ी मछिली ः हाशिम - फोटो : अमर उजाला
सरयू तट स्थित राम की पैड़ी में शुक्रवार को हजारों की संख्या में बड़ी मछलियां मर गईं। इनको बोरे में भरकर ले जाने के लिए यहां भीड़ लग गई। पैड़ी की सफाई के लिए फैजाबाद व अयोध्या नगर पालिका के लगभग सौ कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


मछलियों के मरने का कारण पैड़ी में जलस्तर गिरने, पानी का बहाव रुकने और आक्सीजन की कमी को माना जा रहा है। शुक्रवार की सुबह अयोध्या में राम की पैड़ी में हजारों मछलियां मरी हुई उतराती मिलीं। मरी मछलियाें को बटोरने के लिए लूट मच गई। पांच से छह किलों तक की मछलियों को लोग बोरे में भरकर ले जाने लगे।
विज्ञापन


हाल ही में मेले के दौरान डीएम ने अभियान चलाकर राम की पैड़ी की सफाई कराई थी। आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पैड़ी में पानी नहीं आ रहा था। लोग उपेक्षा के चलते गंदगी व आक्सीजन की कमी को मछलियों की मौत का कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलियों के मरने की खबर पर डीएम 11 बजे पहुंची। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता से सफाई न कराने का कारण पूछा तो अभियंता विप्लव कुमार ने बजट का अभाव बताया। इसके बाद डीएम ने नगर पालिका फैजाबाद के अधिशाषी अधिकारी रवि शंकर शुक्ल और अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अयोध्या को राम की पैड़ी की सफाई कराने का निर्देश दिया।


मौके पर पहुंचे मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि राम की पैड़ी में सेवार काफी अधिक हो गई है, जलीय घासें भी ज्यादा है। इधर तापमान अधिक रहने से धीरे-धीरे पानी में आक्सीजन की मात्रा के घटने से मछलियों की मौत हुई है। अब सिंचाई विभाग पानी भरने के साथ सफाई भी शुरू कराई जा रही है, जिससे बची मछलियां बच जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed